भागलपुर ट्रिपल आईटी 300 सीटों पर सार्टिफिकेट कोर्स कराने जा रहा है। इसके लिए वेबसाइट पर आवेदन जारी कर दी गई है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत वीटी के साथ इसको लेकर समझौता हुआ है। ऑनलाइन कोर्स हर दिन दो घंटा दो सप्ताह के लिए कराई जाएगी। इच्छुक छात्र इसमें आवेदन कर सकते हैं। सार्टिफिकेट कोर्स में पैथान, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग विथ पैथॉन, डाटा एनालिस्टिक फोर मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस मास्टर एनालिस्ट प्रोग्राम, पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम इन डाटा साइंस की पढ़ाई करायी जाएगी।
Total Downloads: 90
निदेशक प्रो. अरविंद चौबे ने कहा कि हर सार्टिफिकेट कोर्स के लिए वेबसाइट पर जरूरी जानकारी दी गयी है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि शुरूआती दौर में सिर्फ 50-50 सीटों पर ही नामांकन होगा। पढ़ाई ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत कराया जाएगा। वेबसाइट पर कोर्स से जुड़ी जानकारी और शिक्षकों के बारे में भी जानकारी दी गयी है।

कंप्यूटर साइंस के छात्रों को भी मिलेगा मौका :
किसी भी तरह के सार्टिफिकेट कोर्स के लिए 50 प्रतिशत प्लस टू और स्नातक की डिग्री चाहिए। पैथॉन करने का मौका कंप्यूटर साइंस के छात्रों को भी मिलेगा। इसके बाद अन्य सार्टिफिकेट कोर्स करने के लिए इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री चाहिए। पीआरओ डॉ. धीरज कुमार ने कहा कि वेबसाइट व ईमेल के माध्यम से छात्र इंक्वायरी कर सकते है।
प्लेसमेंट में दिलाएगा मदद :
पीआरओ ने कहा कि इस कोर्स को करने के लिए प्रोफेशनल और इंजीनियरिंग स्नातक के छात्रों को काफी फायदा मिलेगा। क्योंकि कंपनी की मांग के अनुरुप ही इस कोर्स का मॉड्यूल बनाया गया है। ताकि कोर्स करने के बाद छात्रों को प्लेसमेंट में मदद मिल सकें। देश-विदेश के कोई भी छात्र आवेदन कर सकते है। आवेदन के बाद ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में ट्रिपल आईटी जल्द ही अन्य नए कोर्स भी छात्रों के लिए लांच करने की तैयारी में है।

