उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में आने वाले दिनों में इथेनॉल फैक्ट्री का जाल बिछेगा। देश के 29 कंपनियों ने बिहार में इथेनॉल फैक्ट्री लगाने के लिए बिड दाखिल किया है। भागलपुर में दो जगह शामिल हैं। नवगछिया के साहू परबत्ता व बियाडा में इथेनॉल की फैक्ट्री लगेगी।

सारी कंपनियों के पेपर दुरुस्त हैं और इनलोगों ने प्रतिदिन 160.65 करोड़ लीटर इथेनॉल उत्पादन करने का दावा किया है। केंद्र सरकार ने अभी 18 करोड़ लीटर का कोटा ही निर्धारित किया है, लेकिन वे कोटा बढ़वाने के लिए प्रयासरत हैं। पीरपैंती में सोलर पावर प्लांट के लिए जो जमीन ली गई है, वे चाहते हैं कि वहां इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट के लिए 100 एकड़ जमीन उद्योग विभाग को मिले।

भागलपुर जिले के लिए दो कंपनियाें ने डाले टेंडर

शाहनवाज रविवार शाम कहलगांव में सदानंद सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल होकर लौटने के क्रम में सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि मे. साहू एग्रो बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड ने नवगछिया के साहू परबत्ता में प्रतिदिन 1.2 करोड़ लीटर और भारत पल्स इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड ने बियाडा में 3 करोड़ लीटर प्रोडक्शन करने की क्षमता बताकर टेंडर डाला है। बांका में भागलपुर बायो रिफाइनरी प्राइवेट लिमिटेड ने 3 करोड़ लीटर उत्पादन की क्षमता बताकर टेंडर डाला है। इसके अलावा कंपनियों ने मुजफ्फरपुर में 4, नवादा में 5, बेगूसराय में 3, भोजपुर, वैशाली व मधुबनी में 2-2 और पूर्णिया, जमुई, किशनगंज, पूर्वी चंपारण, सुपौल, कैमूर, गोपालगंज व पटना में 1-1 प्लांट लगाने के लिए निविदा डाली है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *