बिहपुर। झंडापुर ओपी पुलिस ने शनिवार की अल सुबह ट्रक चालक से मारपीट कर रंगदारी मांगने, रुपया छीनने के आरोप में दो बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि पीएसआई राजीव कुमार यादव के लिखित बयान पर कांड दर्ज किया गया है। जिसमें  सोनवर्षा निवासी शेखर कुमार (28) एवं लत्तीपुर निवासी राकेश कुमार (29) को नामजद आरोपी बनाया गया है। दोनों बदमाशों की जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई है। बदमाशों के पास से बाइक, एक मोबाइल एवं छिनतई के 1000 रुपये भी बरामद किये गये।

ट्रक चालक कजरैली भागलपुर निवासी संतोष यादव एवं खलासी संजीव यादव ने बताया की बालू लोडकर हमलोग बिहपुर आ रहे थे। इसी क्रम में खरीक चौदह नंबर सड़क पर नामजद बदमाशों ने ट्रक का पीछा कर रोकने का प्रयास किया। हमलोगों ने ट्रक को तेजी से भगाकर गौरीपुर में एक पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा कर दिया।

वहां से करीब तीन बजे आगे बढ़े जैसे ही ट्रक लेकर बिहपुर की ओर बढ़ा तो दोनों बदमाश फिर  से पीछा कर जमालपुर रेल ढाले के पास ट्रक को पकड़  लिया। ट्रक का शीशा तोड़ दिया एवं खलासी से रंगदारी मांग कर 1000 रुपये छीन  लिये। झंडापुर एवं बिहपुर पुलिस ने संयुक्त कर्रवाई कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। दोनों को शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *