गोपालपुर| लक्ष्मीपुर गांव के कुछ दूरी पर एक निजी फाइनेंस कर्मी से बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर 74 हजार सहित कंपनी के कागजात छीन लिए। शेखपुरा जिला के करणडे थाना के लुटौत गांव के रहने वाला फाइनेंस कर्मी दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार को लक्ष्मीपुर गांव से कलेक्शन कर लौट रहा था।

तभी पीछे अपाचे बाइक से दो अपराधी आए। ओवरटेक कर मुझे रोका। दोनों अपना चेहरा ढके हुए थे। इसके बाद हथियार का भय दिखाकर मेरा बैग छीन लिए। बैग के कंपनी के 74 हजार रुपए और कागजात थे। वहीं सूचना मिलते ही इस्माइलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

