नवगछिया। नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने आर्म्स एक्ट के फरारी राजेन्द्र कालोनी निवासी सुमेश कुमार पिता संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं परबत्ता थानाध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने जगतपुर निवासी दिलीप यादव को देर रात गिरफ्तार किया। रंगरा थानाध्यक्ष महताब खां ने रंगरा निवासी आरोपी पप्पू कुमार पिता राजू पासवान को गिरफ्तार किया।

मारपीट व गोलीबारी की प्राथमिकी दर्ज


खरीक। थाना क्षेत्र के अठगामा  में मामूली विवाद को लेकर सोमवार की देर शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट एवं गोलीबारी  होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर एक पक्ष के लड्डू मंडल ने गांव के ही विजय मंडल एवं महेंद्र मंडल पर मारपीट एवं जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *