ढोलबज्जा: दुर्गेश कुमार, कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोला कदवा की एक प्रेमी जोड़े ने ढोलबज्जा से भाग कर अपनी शादी कर ली है. प्रेमी युगल गोला टोला कदवा निवासी मंटू सिंह के बेटे निवास कुमार व लड़की गांव के हीं मसूदन मंडल की पुत्री मनीषा कुमारी बताई जा रही है. बीते मंगलवार से शादी की बंधन में बंधे प्रेमी जोड़े की तस्वीरें व लड़की के हाथों लिखित एक पत्र सोशल मीडिया के फेसबुक पेज पर खूब वायरल हो रहे हैं.

जिसमें मनीषा ने लिखा है कि मैं और निवास फोन से बात कर रहे थे. इसी दौरान घर वालों ने पकड़ लिया. पकड़े जाने के बाद जब मैं निवास से शादी करने की बात कहा तो मेरे मम्मी-पापा मुझे मारने की नीयत से ढोलबज्जा में रखने लगे. जहां निवास को ढोलबज्जा बुला कर भाग गए और हम दोनों अपनी मर्जी से शादी कर ली. भाग कर शादी किए जाने की जानकारी मिलते हीं लड़की पक्ष के कुछ समर्थकों ने मंगलवार को लड़के वालों के.

घर जाकर दोनों की बरामदगी के लिए लड़का के चाची पर दबाव बनाने लगे थे. जहां कुछ लोगों ने पंचायती कर मामले को शांत करने की बात कह रहे थे. उधर लड़की के पिता ने निवास द्वारा बहला-फुसलाकर बेटी को भगा ले जाने की आरोप लगाते हुए ढोलबज्जा थाना में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने बताया कि- लड़की के पिता ने आवेदन दिया है. मामले की छानबीन किया जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *