नवगछिया। रंगरा ओपी के भवानीपुर टावर चौक के पास बेख़ौफ हथियारबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर स्कार्पियो चालक रविंद्र कुमार पिता स्वर्गीय फेको मंडल घर मौजमा नारायणपुर का अपहरण कर उसकी स्कॉर्पियो लूट ली। चार की संख्या में अपराधियों ने एसयूवी से पीछा कर टॉवर चौक के पास स्कॉर्पियो को ओवरटेक करने के बाद चालक को अगवा कर उसके गमछे से हाथ पैर बांधकर रिलायंस टावर चौक के पास केला खेत में फेंक दिया और स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए। देर रात बिहपुर से लौट रहे टेंपो चालक ने चालक के कराहने की आवाज सुनी और उसके मुंह में बंधे गमछे को हटाकर उसे सुरक्षित स्कार्पियो मालिक के पास पहुंचाया। चालक के मुंह से खून निकल रहा था।
Total Downloads: 172
इस संबंध में अपहृत के बयान पर रंगरा ओपी में चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित चालक ने बताया कि वह एक भाड़े की सवारी को छोड़ने पूर्णिया गुलाबबाग गया था। वहां से वापस वापस लौट रहा था। तभी रंगरा चौक के पहले ही एक एसयूवी गाड़ी उसके पीछे लग गई और उसको ओवरटेक कर गाड़ी को रोका और गाड़ी में चार आदमी बैठ गए। सभी अपराधी 20 वर्ष के उम्र के थे। उसके बाद एक अपराधी ने हथियार निकाल कर उसके कनपट्टी में सटाया और दूसरे ने स्कॉर्पियो की चाबी लेकर उसके हाथ बांध दिए और रिलायंस टॉवर चौक के पास खेत में फेंक दिया।


चालक ने बताया कि टेंपो चालक द्वारा उसको देर रात में ही नारायणपुर नवटोलिया के स्कॉर्पियो मालिक शंभू नाथ चौधरी के पास ले गए। मालिक विकलांग है वह अपने भतीजे के साथ पहले सुबह भवानीपुर सहायक थाना पहुंचे और थाना अध्यक्ष को घटना की जानकारी दी। भवानीपुर पुलिस ने मामला खरीक का होने की बात बताते हुए उसे खरीक भेज दिया। वहां पुलिस ने भी उसे घटनास्थल रंगरा का होने की बात बताते हुए रंगरा ओपी भेज दिया। चालक ने अपना जख्म दिखाते हुए बताया कि उसका अपहरण किए जाने के बाद उसकी अपराधियों ने पिटाई भी की है।
