बिहपुर। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे बिहपुर पुलिस ने दारोगा रामप्रवेश राम की अगुआई में विक्रमपुर में छापेमारी कर एक झोला छाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार डॉक्टर मो. आलम हुसैन है।
जिसे मंगलवार को ही न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बता दें की भागलपुर जिला ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन टीम ने सिविल सर्जन भागलपुर द्बारा गठित ड्रग्स इंस्पेक्टर की टीम ने

बिहपुर-जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में सरकारी हाट के पास बिना डिग्री के क्लीनिक व बिना लाइसेंस के चला रहे मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था। जिसमें अधिकारियों ने सीजर लिस्ट बनाकर दवाई को जब्त किया था। जिसमें एक प्रतिबंधित दवा भी शामिल था।


