खरीक । प्रखंड के अकिदत्तपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 की पंच सदस्य प्रत्याशी रूपा देवी ने चुनाव परिणाम में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए डीएम को आवेदन दिया है। जिसमें लिखा है कि मेरे पक्ष से अरविंद मंडल एवं किरण देवी के पक्ष से शंभु कुमार मंडल के सामने में शनिवार सबौर कृषि विश्वविद्यालय में मतगणना हुई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
जिसमें कहा गया कि किरण देवी को 96 एवं रूपा देवी को 156 मत मिला और विजेता के रूप में मेरा (रूपा देवी) नाम की घोषणा भी की गई। किन्तु नेट पर मत परिणाम को उल्टा दिखाया जा रहा है। यानी मुझे 96 और किरण देवी को 156 प्राप्त मत दिख रहा है। वहीं डीएम से शीघ्र इस दिशा में आवश्यक पहल की मांग किया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
