एलपीजी की 1 दिसंबर को होने वाली समीक्षा में पूरी संभावना है कि सिलेंडर के दाम घटेंगे। ऐसा इसलिए कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें कम हुईं हैं। इसके अलावा अगले साल उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रबल संभावना है कि मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल की तरह गैस भी सस्ता करेगी। दिवाली से एक्साईज ड्यूटी और वैट में कटौती के चलते पहले पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी कमी हुई थी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

हालांकि दिवाली से पहले LPG पर महंगाई बम फूटा था। एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 266 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई थी, हालांकि राहत की बात ये थी कि यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में ही हुआ था। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया।

आज भी दिल्ली में कमर्शियाल सिलेंडर 2000 रुपये के पार है। पहले यह 1733 रुपये का था। मुंबई में 1683 रुपये में मिलने वाला 19 किलो का सिलेंडर 1950 रुपये का हो गया। वहीं, कोलकाता में 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2073.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में अब 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2133 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।

अगर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 899.50 रुपये का ही मिल रहा है।  बता दें 6 अक्टूबर को इसके दाम में बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, एक अक्टूबर को केवल 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए थे। कोलकाता में 926 और चेन्नई में अभी भी 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 915.50 रुपये में मिल रहा है।  कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आशंका जताई जा रही थी कि इस बार एलपीजी सिलेंडर का दाम 1000 रुपये के पार चला जाएगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet