नवगछिया – नवगछिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरूण कुमार ने कोरोना टीकाकरण अभियान में बेहतर कार्य करने वाले एएनएम सुनीता लागुरी, वेरीफायर पिन्टू कुमार, अमित कुमार को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरूण कुमार ने कहा कि पीएचसी कर्मियों की बदौलत नवगछिया पीएचसी वैक्सीनेशन कार्य में पूरे जिले में नंबर वन रहा. अच्छा काम करने वाले कर्मियों को आगे भी सम्मानित किया जाएगा. इस अवसर पर पीएचसी के प्रखंड अनुश्रवण सह मूल्यांकन पदाधिकारी चंचल कुमार, विजय कुमार, प्रशान्त भवेश कुमार कन्हैया सहित कई कर्मी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *