खरिक : प्रखंड में 3 नवंबर को पंचायत चुनाव और 13 नवंबर को मतगणना हुई थी। अब जीते प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों का आभार जता रहे हैं। इसके साथ ही निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य प्रमुख, उपप्रमुख, वार्ड सदस्य उप मुखिया और पंच उपसरपंच की कुर्सी पर काबिज होने के लिए जोड़-तोड़ शुरू कर दी है। जिससे एकबार फिर इलाके में चुनावी माहौल जैसा दौर शुरू हो गया है। भले ही अबतक नव निर्वाचित विभिन्न पदों के जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण भी नहीं हो पाई है।

किन्तु, जनप्रतिनिधियों ने प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर काबिज होने के लिए ताकत झोंक दी है। पंचायत चुनाव में पहली बार निर्वाचित हुए युवा वर्ग के जनप्रतिनिधियों में दोबारा जीतने वाले जनप्रतिनिधियों के सापेक्ष अधिक होड़ देखी जा रही है। जिसका नतीजा यह है कि मतदाताओं से अधिक दावेदार ही मैदान में दिखने लगे हैं।

सूत्रों की मानें तो इस रेस में शामिल जनप्रतिनिधि अपनी जीत हर हाल में सुनिश्चित करने के लिए इलाके के बाहुबलियों का भी सहारा ले रहे हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि प्रशासनिक स्तर से नहीं हो सकी है। किन्तु, इलाके में ऐसी चर्चा जोरों पर है। चर्चा तो यह भी है कि प्रमुख पद के दावेदार अभी से ही दूसरे राज्यों में होटल बुक करा चुके हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *