अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त देश के जाने माने पक्षी और वन्य प्राणी वैज्ञानिक डॉo असद रहमानी और डॉ दशक ज्यादा समय से भारत के साथ लगभग 40 देशों में वन्य प्राणियों की फोटोग्राफी करने वाले श्री धृतिमान मुख़र्जी ने अरविन्द मिश्रा के साथ आज अपने चार दिवसीय भ्रमण के पहले दिन कदवा कोसी दियारा में गरुडों की प्रजननं  का दौरा किया

इस दल में मुख्य सहयोगी के रूप में जय नंदन मंडल के साथ वन विभाग के वनपाल प्रमोद कुमार और वनरक्षी नितेश कुमार, अमन कुमार, शुभम कुमार और उत्तम कुमार ने पूरा सहयोग किया

जय नंदन मंडल ने कविता के रूप में एक स्मार पत्र भेंट कर डॉo असद रहमानी और धृतिमान मुख़र्जी का स्वागत किया  इस क्रम में कदवा के ग्रामीण बाल मुकुंद सिंह, अरुण यादव, अशोक सिंह, नगीना राय, शशि यादव, चंद्रदेव सिंह, कारे लाल सिंह, दयानंद सिंह, स्कूल प्राचार्य श्री अजय झा, सरपंच श्री सुबोध मिश्रा, गरुड़ सेविअर प्रिंस कुमार, राजीव कुमार, राहुल कुमार, संतोष कुमार, अमित कुमार, विक्रम कुमार, मनीष कुमार, मुकेश कुमार, बिजय कुमार, दीपक कुमार आदि ने डॉo असद रहमानी से पक्षियों के संरक्षण के बारे में अनेक जिग्यांसू जानकारियां हासिल कीं

उपस्थित वन कर्मचारियों ने उन्हें पूरा सहयोग देने का वादा किया

इस कदवा भ्रमण के बाद टीम ने बिहपुर और नारायणपुर का रुख किया और बोरनाहा धार में बड़े गरुड़, छोटे गरुड़, लगलग और अन्य पक्षियों को चारा करते हुए देखा और कोसी बांध के किनारे के इलाके का सर्वेक्षण करते हुए भागलपुर रवाना हुए   डॉo असद रहमानी का कहना था कि इन गरुडों का सैटेलाइट के माध्यम अध्ययन किया जाना अति आवश्यक है ताकि यह पता लग सके कि ये कहाँ से भोजन लेट हैं, कहाँ चारा करते हैं और इनके बच्चे वापस इसी इलाके आकर प्रजनन करते हैं या फिर कहीं और दूसरी कॉलोनी बना रहे हैं धृतिमान मुख़र्जी ने बताया कि इस इलाके में गरुडों के साथ अन्य बड़े पक्षियों की आबादी बढ़ने की पूरी सम्भावना है, यह जगह अत्यन्य उपयुक्त भी है मगर पूरे इलाके में वृक्षों की संख्या को बढाने की भी आवश्यकता है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *