नारायणपुर। भवानीपुर थाना के पास एनएच-31 पर शनिवार को लगभग साढ़े तीन बजे ट्रक व दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गये। घायलों को नारायणपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से एक को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। घटना के विरोध में परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे तक एनएच को जाम रखा। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त हुआ।
Total Downloads: 102
जानकारी के अनुसार बाइक सवार आशाटोल का 21 वर्षीय अमित कुमार झंडापुर ओपी में तैनात अपने पिता एसआई दीपनारायण दास को झंडापुर छोड़कर लौट रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
वह जेपी कॉलेज नारायणपुर का बीएससी का छात्र था। वहीं दूसरी बाइक पर सवार 21 वर्षीय अंकित कुमार व अमन कुमार उर्फ बबलू (9) अपने रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में जा रहे थे कि हादसे में बुरी तरह घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची भवानीपुर पुलिस घायलों को इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी लायी। जहां पीएचसी प्रभारी डॉक्टर विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अंकित को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया

