बिहपुर । बिहपुर रेलवे स्टेशन के पश्चमी रेल ढाला के समीप रविवार को सड़क मरम्मती के कारण दिन भर रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनती रही। सड़क मरम्मती के कारण समपार के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई।
Total Downloads: 102
इस बीच ट्रेन की सूचना पर गेटमैन रेल फाटक को बंद करने लगे तो जुगाड़ ठेला, टोटे एवं बाइक रेल पटरी पर बीचो -बीच फंस गई। तब गेटमैन ने जुगाड़ ठेला एवं टोटो को पीछे करवाया और फाटक बंद किया।अगर फाटक बंद हो जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
वहीं जाम के कारण दुकानदारों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। बता दें कि 16 मार्च को बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र ने सदन में एनएच 31 पर जाने के लिए एक मात्र चौदह नंबर सड़क पर बिहपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन पर बिहपुर -जमालपुर रेल ढाला पर आरओबी निर्माण की मांग भी की थी। लेकिन अबतक इस दिशा में कोई पहल नहीं हो पाई है।

उल्लेखनीय है कि एनएच 31 पर जाने के लिए इस सड़क पर काफी दबाव रहता है। वहीं केबिन पर रेल फाटक के गिरे रहने से काफी जाम की समस्या रहती है। मड़वा, जयरामपुर, कोरचक्का, सहोडि, भ्रमरपुर, सतीयारा आदि कई गांवों से गर्भवती महिलाओं, बीमार आदि को बिहपुर सीएचसी पहुंचने में रेल फाटक के गिरे रहने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
