नवगछिया। खरीक के चोरहर घाट के समीप कोसी नदी में रविवार से भीषण कटाव शुरू हो गया। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। कटाव में लोगों की जमीन कटकर नदी में समा रही है। नदी धीरे-धीरे गांव की ओर बढ़ रही है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
जिस कारण समीपवर्ती गांवों पर खतरा मंडरा रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर बीडीओ एवं सीओ को आवेदन देकर शीघ्र इस दिशा में पहल की मांग की है।
राजद नेता चंदन यादव ने कटाव स्थल पर पहुंचकर एवं स्थानीय पदाधिकारियों को भयावहता से अवगत कराते हुए कटाव रोकने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द कटाव रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो सैकड़ों परिवारों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
