नारायणपुर। प्रखंड के बीरबन्ना चौक के पास एनएच-31 पर पिकअप वैन ने ऑटो को बचाने में साइकिल सवार को ठोकर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर वैन पलट गयी और साइकिल सवार सहित चार लोग जख्मी हो गये।
साइकिल सवार बीरबन्ना निवासी तनवीर आलम, सुरेंद्र सहित चारों घायलों का इलाज पीएचसी में कराया गया। घटना की सूचना पर भवानीपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने वैन को साइड कर आवागमन चालू कराया। पीएचसी डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि साइकिल सवार को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर किया गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
