नवगछिया | तेलघी गांव स्थित बीआरसी के समीप सोमवार की शाम एक ही जगह पर दो बाइक सड़क पर लगे पोल से टकरा गयी। जिसमें दोनों बाइक पर सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। इलाज के दौरान लत्तीपुर निवासी अष्टमी कुमारी (16) की मौत मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी।
Total Downloads: 335
पहली घटना के दोनों घायलों को समाजसेवी दीपक रंजन ने ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए पीएचसी लाया। जहां गंभीर रूप से घायल नवगछिया के मनिया मोड़ निवासी मो. (24) को चिकित्सकों ने मायागंज रेफर कर दिया। जबकि नवगछिया के ही धोबनियां निवासी आशीष कुमार (31) का पीएचसी में इलाज हुआ।
वहीं देर शाम उसी जगह पुन: एक बाइक सवार उसी पोल से टकरा गया। बाइक पर सवार एक युवती और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया। घायलों की पहचान लत्तीपुर निवासी रीना देवी (35) एवं अष्टमी कुमारी (16) के रूप में हुई। इलाज के दौरान अष्टमी कुमारी की मौत हो गयी

