नवगछिया। नवगछिया में खेत खलिहानों पर रहनेवाले किसानों पर बदमाशों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार देर रात खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी के पकड़िया बहियार स्थित अपने बासा पर सोये किसान राजू यादव (35) को पांच-छह की संख्या में आये बदमाशों ने लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। बदमाशों ने उसे बेहोशी की अवस्था में केले के खेत में फेंक दिया।

शुक्रवार की सुबह होश आने पर वह किसी तरह अपने बासा पर आया और लोगों को मामले की जानकारी दी। घायल किसान का वार्ड सदस्य प्रतिनिधि गुलशन कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से खरीक पीएचसी में इलाज करवाया। मामले को लेकर पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ खरीक थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित राजू ने बताया कि रात में वह अपने बासा पर सोया हुआ था।

इसी दौरान 5-6 की संख्या में आये नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडे से बेवजह पीटना शुरू कर दिया। हल्ला करने पर मेरा मुंह बंद कर पीटने लगे। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

दहशत में किसान, बासा पर जाने से कर रहे परहेज

घटना के बाद किसान दहशत में हैं और बासा पर जाने से परहेज करने लगे हैं। किसानों का कहना है कि बासा पर हमलोगों का माल मवेशी रहता है। हमलोग माल मवेशी के अलावा फसल की देखभाल भी करते हैं। बदमाशों ने बिना वजह पिटाई की। इस घटना से हमलोग दहशत में हैं। वर्षों पूर्व बासा से ही किसान सुजय कुमार का अपहरण कर रंगदारी मांगी गयी थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *