नवगछिया। कटिहार-बरौनी रेलखंड के कुर्सेला कोसी के पास रेल ओवरब्रिज को लेकर रविवार को सुबह 8:00 बजे से 14:00 बजे तक मेगा ब्लॉक होगा। जिसमें सभी तरह की ट्रेन बंद रहेंगी। मेगा ब्लॉक को लेकर सोनपुर एडीआरएम भी नवगछिया और कुर्सेला में रहेंगे।

मेगा ब्लॉक को लेकर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का रूट भी परिवर्तन किया गया है। जो नवगछिया के रास्ते कटिहार की ओर जाती थी उन ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। वहीं मेगा ब्लॉक से पहले रेलवे के अधिकारी लगातार कैंप कर रहे हैं।

28 को सीआरएस करेंगे रेल ओवरब्रिज का निरीक्षण

कुर्सेला के पास बन रहे रेल ओवरब्रिज का निरीक्षण और ट्रायल 28 दिसंबर को सीआरएस द्वारा किया जाएगा। इस दौरान पुल से ट्रेन को गुजारा जाएगा। अगर सफल ट्रायल रहा तो पुल को चालू कर दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *