बिहपुर। विद्युत अनुमंडल क्षेत्र बिहपुर, खरीक व नारायणपुर में बिजली की चोरी कर राजस्व की क्षति करनेवाले व बिजली बिल जमा नहीं करनेवाले बकाएदारों के खिलाफ सघन जांच व कार्रवाई जारी है।
Total Downloads: 102
बिजली विभाग के एसडीओ अभिषेक कुमार ने बताया की तीनों प्रशाखाओं में कुल 11 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने अपना बिजली बिल छह माह से जमा नहीं किया है। इसलिए प्रतिदिन 300 बकायेदार उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काटा जा रहा है।
एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली बिल का बकाया इस माह के अंत तक हर हाल में जमा कर दें, ताकि विभागीय कार्रवाई से बचे रहे। उन्होंने बताया कि 5016 बकायेदार बिहपुर में, 3851 बकायेदार खरीक में तथा 2444 बकायेदार नारायणपुर में हैं। जिन्होंने छह माह से भुगतान नहीं किया है।

