नवगछिया : अपनी मांगों को लेकर सोमवार को जनअधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रंगरा चौक के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नारे लगाकर किसानों के हित में एमएसपी कानून लागू करने, खाद बीज की हो रही कमी को दूर करने एवं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने, वार्ड सचिव की नौकरी को स्थाई करने और नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की पर्याप्त सुरक्षा की मांगों को लेकर रंगरा चौक एनएच को घंटे भर जाम रखा।
Total Downloads: 338
इसके बाद रंगरा थानाध्यक्ष महताब खान द्वारा प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाबुझा कर जाम को हटाया गया। इस दौरान एनएच पर लगभग एक घंटे तक जाम लग गया।
मौके पर रंगरा चौक प्रखंड अध्यक्ष प्रीतम कुमार जायसवाल, जन अधिकार पार्टी जिला अध्यक्ष नीरज यादव, युवा परिषद जिला अध्यक्ष गौरव आनंद चौबे, छात्र परिषद जिला अध्यक्ष आशीष कुमार के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

