नवगछिया। नवगछिया रेल थाना क्षेत्र के माल गोदाम के समीप हथियार के साथ एक अपराधी को आरपीएफ सब इंस्पेक्टर सुधाकर यादव ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरपीएफ एवं जीआरपी पुलिस ने सघन पूछताछ की जिसमें थाना अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली था कि कुछ अपराधी हथियार के साथ माल गोदाम के पास बैठे हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 101
छापेमारी के दौरान रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के नया टोला निवासी गौरी शंकर यादव के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने जीआरपी थाना में मामला दर्ज कराया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
