नवगछिया बाजार में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार से चल रही एक कार ने बाइक को ठोकर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सड़क के नीचे गिरे युवक ने मोबाइल से परिजनों को सूचना दी तो मौके पर आए लोगों ने उसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 101
जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मायागंज अस्पताल भेज दिया गया। यहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सूरज कुमार और महबूब की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
दोनों का सीटी स्कैन कराया गया है। ये दोनों खगड़िया के तेलिया बथान का रहने वाला बताया जा रहा है। एक अन्य युवक को आंशिक चोट लगी है। उसे इलाज के बाद जनरल वार्ड में भर्ती कराया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
