नारायणपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ हरिमोहन कुमार के कार्यालय में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर डीडीसी प्रतिभा रानी के नेतृत्व में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें आवास प्लस योजना में 18 सौ में 15 सौ से अधिक लाभुकों का रजिस्ट्रेशन होने पर भागलपुर जिला में नारायणपुर प्रखंड का प्रदर्शन अव्वल रहने पर डीडीसी ने बीडीओ को धन्यवाद कहा।

सीओ अजय सरकार ने बताया कि 25 भूमिहीन लाभुकों को पर्चा के लिए कागज जिला भेजा है और 18 लोगों को बासगीत पर्चा दिया जाएगा। शेष दो सौ से अधिक भूमिहीन लाभुक के लिए जमीन की खोज जारी है।

कार्यालय के बाहर जमीन संबंधित समस्या को लेकर बलहा निवासी दिवाकर सिंह, राशन कार्ड को लेकर परमानंद यादव सहित अन्य लोग ने अपनी समस्या सुनायी। जिसपर डीडीसी ने बीडीओ व सीओ को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। मौके पर डीसीएलआर परमानंद साह, आवास सहायक, पर्यवेक्षक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *