cricket

नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में शुक्रवार को आयोजित एक दिवसीय जिलास्तरीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन बिहपुर के रेलवे इंजीनियरिंग दुर्गास्थान के मैदान पर हुआ। जिसका फाइनल मैच नवगछिया व यूथ एकेडमी बिहपुर के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मैच में नवगछिया ने बिहपुर यूथ एकेडमी को 2-1 सेटों से हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में पुलिस जिले की कुल चार टीमें ने भाग लिया।

बेस्ट खिलाड़ी का अवार्ड नवगछिया के सूरज कुमार को दिया गया। निर्णायक की भूमिका में राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कुमार, रवि राहुल कुमार थे। उद्घाटन व पुरस्कार का वितरण राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने किया। मौके पर खिलाड़ी राहुल कुमार, अंकित कुमार शर्मा व राष्ट्रीय खिलाड़ी अमन कुमार, कुमार शुभम, अविनाश कुमार, सन्नी कुमार, गौतम कुमार, सूरज कुमार, पुष्कर कुमार, दिनकर कुमार, घनश्याम कुमार, अजीत कुमार, मोनू, गुंजन, आयुष, चांद अली व सोनू आदि की उपस्थिति थी।

तुलसीपुर ने शील्ड पर जमाया कब्जा

खरीक प्रखंड के दादपुर में चल रहे डीडीसी क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दादपुर एवं तुलसीपुर के बीच खेला गया। जिसका उद्घाटन प्रमुख शंकर प्रसाद यादव उर्फ दल्लु यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष सुवोध यादव, मुखिया पति विकास कुमार साह, ई. चंदन कुमार यादव एवं गुलशन यादव ने संयुक्त रूप से किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तुलसीपुर की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 170 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जिसके जवाब में दादपुर की टीम मात्र 99 रन पर ही ऑलआउट हो गई। तुलसीपुर की टीम 71 रनों से मैच जीतकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। विजेता एवं उप विजेता टीम को उद्घाटनकर्ता के हाथों शील्ड प्रदान किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *