नवगछिया। संपूर्ण वैश्य समाज की नवगछिया प्रखंड की बैठक ढोलबज्जा बाजार में पूज्य बापू को उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर बैठक की शुरुआत जिला परिषद सदस्य नंदनी सरकार की अध्यक्षता में हुई। संचालन उमेश शर्मा ने किया। बैठक में संपूर्ण वैश्य समाज के प्रदेश संरक्षक सुरेश भगत ने कहा कि संपूर्ण वैश्य समाज की बैठक अनुमंडल में सभी प्रखंडों में की जा रही है।
Total Downloads: 101
अभी तक गोपालपुर, रंगरा अब नवगछिया में हो चुकी है। आगे इस्माईलपुर और नवगछिया नगर की भी बैठक होगी। उसके बाद बिहपुर, नारायणपुर, खरीक प्रखंड में भी बैठक होगी। प्रखंड स्तरीय बैठक होने के बाद पंचायत स्तरीय बैठक होगी।
कार्यक्रम में संपूर्ण वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह, युवा जिला अध्यक्ष हिमांशु भगत, मुखिया पंकज जयसवाल, पूर्व मुखिया सुबोध साह, वार्ड पार्षद मदन शर्मा, कौशल जयसवाल, बजरंग पोद्दार, अशोक जयसवाल, मनोज यशपाल, सरपंच सिराज साह, गोपाल ताती, महेंद्र गुप्ता, पिंटू ठाकुर, सदानंद भगत एवं सैकड़ों वैश्य समाज के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

