नवगछिया। इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को नवगछिया के सभी छह केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा शुरू हुई। एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल और एसडीपीओ दिलीप कुमार ने परीक्षा केंद्रों पर घूम-घूमकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया।
Total Downloads: 101
प्रथम पाली में दस परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि दूसरी पाली में कुल 52 सहित 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शुरू होने के पहले केंद्रों पर परीक्षार्थियों की लंबी कतार लगाकर जांच पड़ताल के बाद केंद्र पर प्रवेश की अनुमति दी गई। पहली पाली में बीएलएस कालेज में तीन परीक्षार्थी, इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में एक, रूंगटा में दो, लालजी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंधिया मकंदपुर में चार परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।
दूसरी पाली में जीबी कालेज में 14, बीएलएस कॉलेज में 13 एमए महाविद्यालय में तीन, इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में 15, रुगंटा बालिका उच्च विद्यालय में सात, लालजी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छह परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।

