भागलपुर : कोतवाली थाना क्षेत्र के चुनिहारी टोला स्थित मोहरी मंदिर नाके के पास से एक फरवरी 2022 को बिस्किट व्यवसायी प्रकाश बुबना के स्टाफ से साढ़े तीन लाख की लूट में फरार चल रहे दिलीप बुधिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की अल सुबह एसएसपी बाबूराम के निर्देश पर कोतवाली के दारोगा देवानन्द पासवान के नेतृत्व में पुलिस बलों ने घेराबंदी कर जैन मंदिर वाली गली के नाके से उसे दबोच लिया। पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही वह घर के पिछवाड़े वाली गली से भागना चाहा तभी गली के नाके पर वह देवानन्द पासवान को निगाह में आ गया।
उसकी तस्वीर बजी छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मियों को दबिश के पूर्व दिखा दिया गया था। नतीजा वह भागने में असफल रहा और जवानों ने उसे चंद मिनट में काबू कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस लूटकांड में फरार उर्दू बाजार के मोनू मिश्रा को भी पुलिस गिरफ्तार करने के लिए उसकी निशानदेही पर दबिश दे रही है।
Total Downloads: 101
एक फरवरी को हुई थी लूट, तीन की संख्या में बाइक से आये थे बदमाश
कोतवाली थानाक्षेत्र के चुनिहारी टोला में एक फरवरी 2022 को तीन की संख्या में बाइक से आए बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखा बिस्किट व्यवसायी प्रकाश बुबना के स्टाफ शेखर यादव से साढ़े तीन लाख रुपये लूट कर भाग निकले थे। घटना को बदमाशों ने तब अंजाम दिया था जब बिस्किट व्यवसायी बुबना अपने स्टाफ शेखर यादव को साढ़े तीन लाख रुपये लेकर आइडीबीआइ बैंक में जमा करने रवाना किया था।
स्टाफ साइकिल से बैंक जा रहा था। जैसे ही चुनिहारी टोला स्थित बुबना के आवास से निकल कर मोहल्ले के मोहरी मंदिर के नाके के समीप पहुंचा ही था कि तीन की संख्या में बाइक से आए बदमाश उसे रोक कर पिस्तौल सटा रुपये वाला थैला छीन लिया। तीनों बदमाश मोहरी मंदिर से सटी खाटू श्याम मंदिर वाली गली से बूढ़ानाथ रोड की तरफ तेजी से बाइक से निकल भागे थे। घटना की जानकारी स्टाफ ने मालिक को दी तो बिस्किट व्यवसायी ने कोतवाली इंस्पेक्टर रामप्रीत पासवान को सूचना दे त्वरित कार्रवाई कराई थी।

वारदात को लेकर गली में मौजूद सीसी कैमरे से पुलिस टीम ने तीनों बदमाशों की तस्वीर लेकर बदमाशों की पहचान करने में कामयाब हुई थी। और गिरफ्तारी में जुट गई है। एसएसपी बाबू राम ने घटना की जानकारी बाद तब सिटी एसपी, डीएसपी, कोतवाली के अलावा जोगसर थानाध्यक्ष को भी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगाया था। उस दौरान पांच फरवरी को संतोष यादव, चंचल यादव और विनीत कुमार की गिरफ्तारी हुई थी। लूटकांड में दिलीप बुधिया और मोनू मिश्रा को तलाश कर रही थी। दिलीप को बुधवार की अल सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। मोनू की गिरफ्तारी को पुलिस टीम ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
बदमाशों ने पहले से कर रखी थी व्यवसायी के स्टाफ की रेकी
चुनिहारी टोला स्थित बिस्किट व्यवसायी के घर से स्टाफ के सहारे रकम बैंक में जमा कराने और तकादा की रकम लेकर आने की रेकी बदमाशों की तरफ से किये जाने की बात प्रारंभिक तफ्तीश में सामने आ गई थी। बदमाश साइकिल सवार स्टाफ से छिनतई की घटना को अंजाम बाकायदा रेकी के बाद आश्वस्त होने पर ही दिया था।
