भागलपुर के जिच्छो और अलीगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। आशंका जाहिर की जा रही है कि सभी गांव में ही एक शादी समारोह में जहरीली शराब पी थी, जिसकी वजह से यह घटना हुई। इधर, इस मामले में ना ही परिजन कुछ बोल रहे हैं और ना ही पुलिस।

मृतकों की पहचान जिच्छो के किशोर यादव, नवीन यादव, कुंदन झा (25) और अलीगंज निवासी एक की मौत हो गई। वहीं, गोराडीह थाना क्षेत्र के जिच्छो निवासी ब्रजेश कुमार (40) कलकत्ता के शंकर नेत्रालय में इलाज चल रहा है। ब्रजेश कुमार की आंखों की रोशनी चली गई है। इसकी हालत भी नाजुक है। वहीं, गोराडीह थाना क्षेत्र के जिच्छो निवासी अशोक यादव उर्फ लुखड़ का छोटू कुमार (23) का मायागंज अस्पताल में इलाज जारी है।

बता दें, शनिवार को गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में संदिग्ध हालात में चार लोगों की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जाहिर की है। फिलहाल पुलिस अभी इस मामले में किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं कर रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *