भागलपुर। स्नातक पार्ट वन की आगामी 26 अप्रैल से होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड 18 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। छात्रों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर इसका लिंक जारी कर दिया जाएगा। छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रख लेंगे। पूर्ववर्ती छात्रों को कॉलेज से एडमिट कार्ड का वेरिफिकेशन करना होगा। परीक्षा नियंत्रक ने इसकी जानकारी दी।

स्नातक नामांकन के लिए आज से खुल जाएगा पोर्टल

भागलपुर। टीएमबीयू में स्नातक के सत्र (2022-25) में नामांकन की प्रक्रिया सोमवार (18 अप्रैल) से शुरू हो जाएगी। छात्रों को ऑनलाइन आवेदन के लिए नामांकन पोर्टल खोल दिया जाएगा। 11 अप्रैल से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी लेकिन एजेंसी के विरोध के कारण सात दिन बाद पोर्टल खोला जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *