नवगछिया। चोरों ने रविवार की देर रात खरीक बाजार स्थित ज्वेलर्स समेत विभिन्न प्रकार के छह दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी लाखों रुपये की बताई जा रही है। चोरों ने एसबीआई बैंक के सामने स्थित हरि ओम ज्वेलर्स का लोहे के रड से ताला तोड़ दुकान के अंदर घुसे। इस दुकान के दुकानदार हरि पोद्दार ने बताया कि दुकान के अंदर रखे 15 सौ रूपये नगद समेत तकरीबन 20 हजार रुपये का आभूषण चोरी हुई है। चोरों की गतिविधि दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें काला लूजर और बनियन (गंजी) पहने और मास्क लगए एक युवक दुकान के दरवाजे का ताला तोड़कर और नीचले हिस्से को लोहे के रड से उठाकर दुकान में प्रवेश करते दिख रहा है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

वहीं चोर दुकान के अंदर काउंटर का लॉकर तोड़कर रूपये निकाला और काउंटर के अंदर रखे कुछ आभूषण भी साथ ले गया। इस दौरान फुटेज में युवक को किसी से मोबाइल पर बात करते साफ दिख रहा है। आशंका जताई जा रही एक चोर अंदर प्रवेश किया और दूसरा चोर बाहर रहकर लोगों के गतिविधि की जानकारी दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार यह घटना रात एक बजे की बताई जा रही है। वहीं इसी जगह दो दुकान बाद स्थित सोनू ज्वेलर्स की दुकान में भी चोरों ने तकरीबन 30 हजार रुपये का चांदी का आभूषण चोरी कर किया। वहीं इसके ठीक सामने स्थित मो. अहमद के इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़ दिया।

हालांकि इसके दुकान में चोरी करने में सफल नहीं रहा। वहीं थाना रोड के मोड़ पर स्थित निर्मल चौधरी के आलू-प्याज के दुकान में ताला तोड़ कर घुसे चोरों ने 10 हजार रूपये चोरी कर ली। वहीं बाजार स्थित बजरंग बली मंदिर के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ दिया है। हालांकि यहां भी चोरी करने में असफल रहे। 14 नंबर सड़क स्थित रमण कुमार के पान की दुकान का गुमटी में लगे ताला तोड़ कर नगद समेत 5 से 7 हजार रूपये सिगरेट, बिस्कुट, गुटखा समेत अन्य समानों की चोरी कर ली। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच की और जल्द से जल्द चोर को गिरफ्तार करने का साकारात्मक आश्वासन दिया। घटना के बाद से बाजार के व्यवसाइयों में आक्रोश एवं दहशत है।

व्यवसाइयों ने सुरक्षा के साथ रोको टोको अभियान चलाने की मांग की :

एक साथ कई दुकानों में चोरी की घटना से व्यवसाइयों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। व्यवसाइयों ने एसपी से बाजार में रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने और रोको-टोको अभियान चलाने की मांग की है। चोरों ने जिस तरह चोरी की घटना को अंजाम दिया इससे तो यह साफ है कि चोर स्थानीय हैं और उसका सिर्फ कैस चोरी करना ही मकसूद था। वहीं थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet