नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के सहोरा अर्जुन बीएड कॉलेज के पास शुक्रवार की सुबह एनएच 31 पर ट्रक और कंटेनर में टक्कर हो गई। दोनों ही वाहनों के चालक और खलासी घायल हो गए। घटना अहले सुबह की बतायी जा रही है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

घायल चालकों में विकास कुमार यादव (28 वर्ष) पिता विजय यादव सांबर यूपी और बॉबी कुमार (29 वर्ष) पिता अनिल यादव, अथमल गोला पटना शामिल हैं। खलासी को भी हल्की चोट लगी थी जिसने अनुमण्डल अस्पताल में इलाज नहीं करवाया। घटना की सूचना पर रंगरा थानाध्यक्ष महताब खान ने घायलों को इलाज के लिए अनुमण्डल अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर भेजा गया।

ट्रक में अलकतरा लदा हुआ है जबिक कंटेनर खाली था। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज होने से यह टक्कर हुई है और टक्कर में तीन लोग जख्मी हुये हैं।

घटना के बाद एन एच पर लगा भीषण जाम

दुर्घटनाग्रस्त होने पर एनएच 31 पर दो घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी। रंगरा थानाध्यक्ष ने क्रेन मंगवाकर वाहनों को सड़क से हटवाकर एक-एक कर वाहनों को निकलवाकर जाम हटवाया।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक कोचिंग सेंटर पर गिरा बड़ी दुर्घटना टली :

हादसे में कंटेनर झोपड़ी में संचालित निजी कोचिंग सेंटर पर पलट गई। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई नहीं था। इस कारण बड़ी दुर्घटना होने से बच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet