भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के बैंकटपुर गांव मे एक आठवीं की छात्रा ने गले में फांसी लगाकर कि आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सुल्तानगंज थाना पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

परिजनों ने बताया कि अंजली कुमारी घर में अकेली थी। उसने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।अंजली नारायणपुर गांव के रहनेवाली थी। नानी के घर बैंकटपुर गांव में रहकर पढाई करती थी। जो देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई की बताया जा रहा हैं।

इस घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दिया गया और मौके पर पुलिस बैंकटपुर गांव पहुंचकर छात्रा की शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सुल्तानगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा मानसिक रोग से ग्रसित थी और खुदकुशी करने का कारणों का पता लगाया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *