नवगछिया पुलिस जिला के नारायणपुर प्रखंड के चकरामी गांव में सोमवार देर रात चकरामी निवासी दिव्यांग संजीत मंडल (32) रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर साइकिल से एनएच 31 के रास्ते घर लौट रहा था। इस बीच नारायणपुर चौक पर पसराहा की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने दुकानदार संजीत को धक्का मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर दो लोग सवार होकर नवगछिया की ओर जा रहे थे।
Total Downloads: 206
इस क्रम में साइकिल सवार को धक्का मारने के बाद साइकिल समेत जख्मी संजीत को करीब 50 मीटर तक घसीटते चला गया। जिससे साइकिल पूरी तरह बाइक में फंस गया था। इस घटना में संजीत गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसका पैर भी टूट गया। वहीं, दोनों बाइक सवार मौके पर ही बाइक छोड़ पीछे से आ रही बारात की स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ कर भाग निकले। थे। इधर, सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच कर पहुंची भवानीपुर पुलिस ने जख्मी संजीत मंडल को इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही बाइक जब्त कर थाने पर रखा गया है। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं, दुर्घटना में अपने दिव्यांग पुत्र के गंभीर रूप से घायल होने का सदमा संजीत की मां बर्दाश्त नहीं कर सकी और मंगलवार अहले सुबह हार्ट अटैक आने से वृद्ध मां मीरा देवी की मौत हो गई। एक साथ घर के लड़के के घायल होने और मां की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को कबीर अंत्योष्टी की सहायता राशि के साथ सरकारी मुआवजा देने की मांग की है।

