बिहपुर : नन्हकार गांव के समीप एनएच 31 पर मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिस कारण दो ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में चले गये। वहीं एक और बालू लदे ट्रक में हल्की टक्कर लगी। सूचना पर गश्ती कर रहे पीएसआई बिट्टू कुमार कमल मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे दोनों ट्रक के चालकों को बाहर निकाला।

बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया दोनों घायल अरविंद यादव एवं जितेंद्र कुमार यादव साकिन धिबा पोस्ट झाझा जिला जमुई हैं। दोनों घायलों को इलाज के नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया।

जहां से इलाज के बाद मायागंज रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों ट्रक को कब्जे में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार एक खाली ट्रक जो नवगछिया की ओर जा रहा था। इधर गिट्टी लदा ट्रक खगड़िया कि ओर जा रहा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *