नवगछिया । नवगछिया सहित आसपास के इलाके में आंधी-तूफान से दलहनी फसल को भारी नुकसान हुआ है। नवगछिया के इलाके में गुरुवार के संध्या समय आंधी-तूफान में मकई के फसल के साथ-साथ मूंग की फसल को भारी नुकसान होने से किसान परेशान हैं।

रंगरा के किसान भोला मिस्त्री ने बताया कि मूंग के पौधे में फूल आया था जो आंधी तूफान में झड़ गया। इसके अलावा आंधी में पौधा भी गिर गया है इससे काफी नुकसान हुआ है। किसान ने निज मणि सुधाकर ने बताया कि मार्च में मूंग का फसल लगाया गया था। अभी फूल निकल रहा था, लेकिन आंधी-बारिश में पूरा फसल बर्बाद हो गया।

किसान बतहनी मण्डल, चक्रधर मण्डल, किशन मण्डल ने बताया कि जिन किसानों ने मार्च में मूंग का फसल लगाया था उसका इस समय फूल और फल दोनों निकल रहा था। लेकिन सारी फसल बर्बाद हो गई। किसान परेशान हैं ब्याज पर पैसा लेकर जिन किसानों ने फसल लगाया था उनको चिंता सताने लगी कि वह कैसे महाजन कर्ज चुकाएंगे।

बिहपुर । प्रखंड में गुरुवार की शाम आई आंधी ने लीची के फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। जिससे किसानों में निराशा है। वहीं आम के फसल को भी नुकसान हुआ है। लीची किसान निरंजन चौधरी, संजय चौधरी, सोनू ईश्वर, बंटी चौधरी, मोहम्मद राजा, मोहम्मद अफाक, मोहम्मद मुख्तार,मटरू चौधरी एवं डोमी चौधरी ने बताया कि लीची को आंधी ने भारी नुकसान पहुंचाया। किसानों को 500-600 रुपया हजार में लीची बेचना पड़ रहा है। इस बार लीची का बम्पर फसल हुआ था। लेकिन आंधी ने फसल को बर्बाद कर दिया। वहीं मक्के के पीछात फसल को भी नुकसान हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *