नवगछिया : रेलवे सोनपुर मंडल मे मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति (डी आर यू सी सी) की अति महत्वपूर्ण बैठक25.5.2022 को हुई इस बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक एवं सभी वरिष्ठ अधिकारी गण की उपस्थिति में सम्मानित डी आर यू सी सी , सदस्यों ने रेल एवं रेल यात्रियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए मैंने भी नवगछिया में यात्री सुविधाओं के विकास के लिए लोगों से प्राप्त सुझाव को मजबूती से इस महत्वपूर्ण बैठक में रखा उम्मीद है की सबो के, सम्यक प्रयास से आने वाले समय में जन अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम सामने आएंगे प्रवीण भगत ने बताया कि सोनपुर मंडल के अंतर्गत सबसे व्यस्ततम नवगछिया माल गोदाम है

1. माल गोदाम का एप्रोच पथ काफी जर्जर है जिसमें आए दिन दुर्घटना होती रहती है एवं माल रखने के लिए समुचित सेड की व्यवस्था नहीं है नाही पेजल की व्यवस्था है एवं माल गोदाम की साइडिंग की , चौड़ाई काफी कम है

2. गेट नंबर 11 मकनपुर का रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण विगत कई वर्षों से अर्ध निर्मित व्यवस्था में पड़ा हुआ है इस कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए जिससे लोगों को बहुत लाभ मिलेगा और जाम की समस्या भी नहीं रहेगी
3. नवगछिया स्टेशन का ओवर ब्रिज के उत्तर दिशा के तरफ से स्टेशन परिसर को सुंदरीकरण करते हुए स्टेशन से जोड़ना ताकि यात्री फिर सीधे स्टेशन ओवर ब्रिज पुल के पास आसानी से पहुंच जाए
4. गाड़ी संख्या 12523/24, 15933/34, 12407/08., 15667/68, 19601/02 गाड़ी की ठहराव कम से कम 2 मिनट दिया जाए
5. प्लेटफार्म संख्या एक एवं दो के पूर्वी भाग में शीतल पेयजल की व्यवस्था की जाए
6. नवगछिया स्टेशन पर गाड़ी को प्लेटफार्म पर लगती है कोच इंडिकेशन नहीं होने के कारण यात्री को काफी परेशानी होती है
7. बिहपुर में इमली चौक से बिहपुर स्टेशन तक रोड काफी जर्जर है इस रोड को अभिलंब निर्माण की जाए
उपरोक्त सभी मुद्दों पर समय सीमा के अंदर आवश्यक कार्रवाई किया जाना अपेक्षित है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *