बिहपुर । 3 से 5 जून तक कोलकाता में आयोजित होने वाली 17वीं पूर्वी क्षेत्र अंतर राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरूष व महिला) में भाग लेने वाली बिहार की टीम में नवगछिया के एक खिलाड़ी का चयन हुआ है। इसका चयन पिछले दिनों सहरसा में 22 से 24 मई तक आयोजित 4थी बिहार राज्य गोल्ड कप सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया है।

यह जानकारी राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि बिहपुर बाजार निवासी चितरंजन शर्मा के छोटे पुत्र अविनाश कुमार का चयन हुआ है।

राज्य टीम में चयनित होने पर नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक सह बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेन्द्र, उपाध्यक्ष श्रीहरी, मो शमीम उर्फ मुन्ना, कोषाध्यक्ष रितेश दुबे, चंद्रकांत चौधरी, कल्याण झा, आदि ने बधाई दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *