नवगछिया । भागवत धाम गौशाला में होने वाले श्री श्री 108 कुंडीय महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ 31 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में 2100 माता एवं बहनों ने महादेवपुर गंगा घाट से जल भरकर भागवत धाम गौशाला में कलश स्थापित किया। मौके पर उपस्थित श्री नारायण दास देवाचार्य जी ने कहा कि विश्व कल्याण सब में सनातन धर्म को जगाने के लिए भागवत परिवार के द्वारा यह बारह दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ सह रासलीला, अखंड कीर्तन तथा भंडारा रखा गया है।
Total Downloads: 100
गंगा दशहरा पर मां गंगा के सानिध्य में बोडवा, खगडा, तेतरी, पकडा, साहू परबत्ता, जगतपुर, छोटी परबत्ता, महदत्तपुर आदि गांव की महिलाओं व कुमारी कन्याओं ने कलश लेकर शोभा यात्रा निकाली।
कलश यात्रा को सफल बनाने के लिए धीरज सिंह, अनुज चौरसिया, हर्ष,संजीव सिंह, रोणित, सुभम, प्रिंस, दिलखुश, स्नेह,केशव,नितीश, मंटू, मिथुन,नवगछिया उप प्रमुख गौतम, प्रमोद मंडल, मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह, निर्मल सिंह, रंजीत, टुन्ना सिंह, घन्नजंय सिंह, आशीष, मिथुन, ज्योति मंडल आदि लगे हुए थे।

