बिहपुर । बभनगामा चौदह नंबर सड़क पर मंगलवार को शाम चार बजे के करीब ट्रैक्टर ने ऑटो में जोरदार धक्का मार दिया। गनीमत रही की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। ऑटो और ट्रैक्टर दोनों सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा।

जैसे ही सड़क की दुर्घटना की सूचना मिली एएसआई हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गये और ऑटो चालक को बिहपुर सीएचसी इलाज को भेजा। जहां घायल की पहचान खगड़िया जिले के परबत्ता थाना के भरसो गांव निवासी शंकर सिंह के रूप में हुई। इंस्पेक्टर सह प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है।

बिहपुर पुलिस के एएसआई और एएलटीएफ प्रभारी चंदन दुबे की अगुवाई में सोमवार की रात विक्रमपुर के सराफत चौक पर शराब के नशे में हल्ला हंगामा कर रहे तीन शराबी को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर सह प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराबी सुनील कुमार साह, मो. अलाउद्दीन दोनों बिहपुर एवं मो. बुद्दू राइन विक्रमपुर है। जिसे मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत कराने भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *