बिहपुर। बिहपुर पुलिस ने बुधवार की रात महंत स्थान चौक पर बारात जा रहे शराबी युवक को पुलिस ने दबोच लिया। इंस्पेक्टर सह प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक उदेश्वर कुमार साकिन महादेवपुर घाट है। जिसे गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत कराने भेज दिया गया।
Total Downloads: 206
बिहपुर बाजार के आगे पानी टंकी के समीप गुरुवार की दोपहर बाइक पर पीछे बैठा युवक अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया। कमर के पास की हड्डी टूट गई। वहीं लोगों ने घायल युवक को बिहपुर सीएचसी इलाज को भेजा। जहां युवक की पहचान बिहपुर वार्ड नंबर 11 निवासी मो. सदरे आलम (23 वर्ष ) पिता परवेज आलम के रूप में हुई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया।
