नवगछिया । नवगछिया के कोसी पार कदवा दियारा पंचायत के कासिमपुर कदवा निवासी रमेश कुमार और रिमझिम कुमारी की सात वर्षीय पुत्री अवनी सिंह ने नेपाल के काठमांडू में आयोजित छठी इंडो-नेपाल स्पोर्ट्स फेस्टिवल-2022 के डांस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाकर सबका मन मोह लिया।

अवनी सिंह ने डांस प्रतियोगिता को अपने नाम करते हुए गोल्ड मेडल जीता। अवनी के इस उपलब्धि पर दादा सिकन्दर प्रसाद सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कुमार कन्हैया, लोक कलाकार सन्नी सुमन, नवीन कुमार निश्चल, रॉबिन कुमार सहित इलाके के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *