नवगछिया। नवगछिया के खादी भंडार प्रांगण में गुरुवार को धानुक-कुर्मी समाज की बैठक भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जदयू नेता चिरंजीवी राय ने कि। इस बैठक में रंगरा सहायक थाना के साधोपुर में हुई घटना को लेकर चर्चा के बाद कई तरह का निर्णय लिया गया।
Total Downloads: 163
बैठक के बारे में विनोद मंडल ने बताया कि साधोपुर में जो घटना हुई है इस घटना का उच्च स्तरीय जांच हो। इस घटना में निर्दोष लोगों पर या गर्भवती या बाहर रहने वाले लोगों पर प्राथमिकी में नाम दिया गया है ऐसे लोगों पर नवगछिया पुलिस कार्रवाई बंद करे ।
उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर हम लोगों ने एक कमेटी बनाकर डीआईजी से मिलकर न्याय पूर्वक जांच करने का मांग करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद से मिलकर इस मामले का उच्च स्तरीय जांच करने का मांग की जाएगी।

रविवार को अनुमंडल स्तरीय धनुक कुर्मी समाज का बैठक कर उसमें पर्याप्त रूप से निर्णय लिया जाएगा। इस बैठक में नरेश मंडल ,वीरेंद्र राय, विनोद मंडल, सदानंद मंडल, बिटवीन मंडल, ज्योतिष मंडल, रवि राणा, उमाकांत राय, पूर्व मुखिया बचने सर मंडल पुलकित मंडल ,चंद्र देव राय, बबलू राय, विनोद मंडल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
