नवगछिया ; कदवा के पचगछिया टोला निवासी मंगल कुमार के साथ पांच अज्ञात अपराधियों द्वारा नवगछिया रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास शनिवार को देर शाम मारपीट कर छः हजार रुपये की छिनतई कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है.
Total Downloads: 172
मारपीट में मंगल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. मंगल के बाएं पैर, दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आयी हैं. मंगल ने बताया कि ट्रेन से उतरने के बाद वे माल गोदाम वाले रास्ते से नवगछिया बाजार आ रहे थे.
जहां पांच अपराधियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. सबों के हाथ मे डंडा था. मारपीट के क्रम में उसका टीशर्ट भी फट गया. युवक ने कहा कि उन्होंने मामले की सूचना रेल पुलिस को नहीं दी है. दूसरी तरफ रेल पुलिस ने घटना के संदर्भ में अनभिज्ञता जाहिर की है.

