नवगछिया । सिविल सर्जन उमेश शर्मा और अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी शिव कुमार शैव ने बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अपर समाहर्ता ने बताया कि समीक्षा के दौरान निर्देश दिया गया है कि सबसे पहले साफ-सफाई, आने वाले मरीजों की भर्ती व इलाज के लिए समुचित प्रबंध रखा जाय। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
Total Downloads: 163
शुद्ध पेयजल की व्यवस्था पर बोले कि जहां भी कमी है, वहां पानी की व्यवस्था रखा जाए। कर्मियों की कमी पर उन्होंने कहा कि सीएस के साथ इस बिंदु पर बात हुई है। जो भी नर्स, ड्रेसर, ऑपरेशन के असिस्टेंट की कमी है उसे पूरा किया जाएगा। अपर समाहर्ता ने बताया कि नवगछिया एक सुदूर इलाका है। यहां बड़ी आबादी है। इसलिए यहां सदर अस्पताल की तरह इलाज होनी चाहिए। वहीं आंख के इलाज के लिए आंख का डॉक्टर बौठे इसके लिए उन्होंने आश्वासन दिया। कहा कि अल्ट्रासाउंड जांच के लिए एक्सपर्ट चाहिए, जिसे बुलाकर ट्रेनिंग देने की बात कही गई है।
जिसकी पर्ची कटी उसे हर हाल में मिलेगी दवाई

मरीजों को दो बजे तक पर्ची दिए जाने और दो बजे ही ओपीडी बंद होने पर बोले कि जिस मरीज को दवाई के लिए पर्ची मिल गई है, उसे हर हाल में दवाई देनी है। इसलिए ओपीडी कम से कम 30 मिनट के बाद बंद हो। उन्होंने कहा कि अभी अस्पताल में 58 प्रकार की दवा उपलब्ध हैं। बाढ़ के बाद बीमारी को लेकर बताया गया कि आपदा प्रबंधक व स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं। मौके पर डीएस डॉ अशोक सिंहा उपस्थित थे।
