नवगछिया । नवगछिया अनुमण्डल के विभिन प्रखंडों में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा को भावभीनी विदाई दी गयी। तेतरी गांव स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में स्थापित प्रतिमा को भक्तिमय माहौल में नम आंखों से भागलपुर सहित कई जिले से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने विदाई दी।

बुधवार की सुबह आठ बजे यहां कलश का विसर्जन किया गया, जबकि शाम चार बजे मां दुर्गा के जयकारों के साथ तेतरी मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को मंदिर से बाहर निकाला गया। जहां परंपरा से अनुसार मंदिर परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा को कई चक्कर घुमाने के बाद विसर्जन यात्रा प्रारंभ हुई, जो कलबलिया धार पहुंचकर संपन्न हुआ। वहीं रंगरा में भी भक्ति भाव से मैइया की प्रतिमा को विदाई दी गयी।

नवगछिया बाजार स्थित प्रतिमा को रात्रि में श्रद्धालुओं के रंग गुलाल के बीच विदाई दी। वहीं रेलवे दुर्गा मैइया, नगरह में स्थापित दुर्गा मैइया की प्रतिमा को भी भावभीनी विदाई दी गई। मौके पर नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण, नवगछिया प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रवण कुमार पाण्डेय, नवगछिया अंचलाधिकारी विश्वास आनंद सहित मेला में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *