नवगछिया : नगर थाना में कार्यरत दरोगा राजेश राम के द्वारा ट्रक चालक से लूट के मामले में अनावश्यक रूप से परेशान करने को लेकर के तत्काल प्रभाव से पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि थाना स्तर पर अगर रात्रि गश्ती हो या दीवा गस्ती रात्री पैदल मार्च हो या अन्य कोई छापेमारी।

अगर इसमें पुलिस उदासीन होंगे तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि जिस तरह से नवगछिया नगर थाना क्षेत्र में टीओपी 1व 2 के गार्ड समय पर बाजार में गश्ती नहीं करते हुए मिले इसको लेकर के नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर को  रिपोर्ट मांगी हैं। रिपोर्ट के बाद उन पर. कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि सीसीटीएनएस एक ऐसी योजना है जिसमें केंद्र सरकार की एक परियोजना के तहत क्राइम क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क के तहत सभी तरह का जानकारी कंप्यूटर के साइड पर में अपलोड किया जाता है।

जिसमें गिरफ्तारी प्राथमिकी केस डायरी फेरारी इश्तिहार वारंटी सहित कई मामले को अपलोड किया जाता है। जिससे कोर्ट एवं पुलिस मुख्यालय तक इस चीज पर निगरानी रख सके। उन्होंने बताया कि इसके नियंत्रण के लिए आईटी इंजीनियर एवं पुलिस मुख्यालय के विशेषज्ञ को रखा गया है। सीसीटीएनएस के तहत पुलिस जिला नवगछिया को लगभग सभी थाने से जोड़ दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *