नवगछिया पुलिस जिले में अपराधियों द्वारा लगातार हत्याओं का दौर जारी. मंगलवार की सुबह पुलिस जिला नवगछिया के ढोलबज्जा में एक व्यक्ति शव मिला है. जहां सोमवार की देर रात अपराधियों ने किसान की गले मे गमछे से फाँसी लगा, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है. घटना के बाद पुलिस पुरे मामले की छानबीन में जुट गई हैं. पूरा मामला भागलपुर जिला अंतर्गत ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के गरैया गाँव की हैं. मृतक की पहचान गरैया गाँव निवासी संचू शर्मा के 40 वर्षीय पुत्र कांति शर्मा के रूप में हुई हैं.
Total Downloads: 86
परिजनों ने बताया कि- पहाड़ी बाबा स्थान समीप बहियार में सोमवार की रात्री ढाई बीघा आलू की खेती के लिए खाद बीज मंगवाकर बासा पर रखे थे. जिसकी रखवाली बासा पर ही सोकर कर रहें थे. अपराधियों ने सोये अवस्था में कांती शर्मा को उठाकर बासा से करीब 500 मीटर दूर बहियार में ले जाकर लाठी-डंडे से शरीर प्रहार कर गले में गमछे से गला घोंटकर हत्या की हैं और एक बायां आंख पर भी जख्म के गहरे निशान हैं. परिजनों ने बताया की मृतक कांति शर्मा की 2 शादी हुई थी. परिजनों ने हत्या का आरोप पहली पत्नी पर लगाया है.


परिजनों ने बताया की पहली पत्नी डोभा निवासी सूर्य नारायण शर्मा की पुत्री गायत्री देवी है. गायत्री ने दुसरी शादी श्रीमाता गांव निवासी खगेंद्र मंडल से कर ली है. बताया जा रहा है कि- पहली पत्नी से विवाद चल रहा था. उसी ने कांति शर्मा की हत्या करवाई हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ढोलबज्जा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, कदवा ओपी थानाध्यक्ष मुकेश सिंह, नवगछिया सर्किल इंस्पेक्टर मार्कंडेय सिंह और एफ.एस.एल की टीम पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया और पुरे मामले की तहकीकात में जुट गए है.
सर्किल इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि घटना सोमवार रात्री की है. बासा से कुछ दूरी पर हत्या की गई है। हत्या को अंजाम देने में 4-5 कि संख्या में अपराधी बताये जा रहे हैं. लाठी से आँख भी फोड़ा गया है. फिर गले मे गमछा डाल कर मार दिया गया है. हत्या का स्पष्ट कारण अब तक पता नहीं चला है. पूरे मामले की जाँच कर रहे हैं. बहुत जल्द मामले का उद्भेदन कर घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा
