नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक गोसाईगांव शाखा के प्रबंधक की ओर से प्रस्तावित 230 कर्जदारों पर जिला योजना पदाधिकारी सह नीलाम पदाधिकारी की ओर से वारंट जारी किया गया है।
Total Downloads: 85
बैंक प्रबंधक लेखा कुमारी ने बताया कि कर्जधारक को लगभग कई बार कई तरह के नोटिस देने के बाद भी समय पर रुपया नहीं देने के कारण क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा नीलाम पदाधिकारी के यहां से 230 कर्ज धारकों के ऊपर वारंट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां पर इस्माईलपुर एवं गोपालपुर प्रखंड के कर्ज धारक हैं।
उन्होंने बताया कि पूर्वी भिठा के अशोक जयसवाल इस्माइलपुर के कुलदीप मंडल अभिया के खतर प्रसाद सिंह नवगछिया निवासी नेहा शर्मा गोसाई गांव के मिथुन कुमार आदि लोगों पर लगातार चेतावनी देने के बावजूद भी कर्ज का रुपया नहीं जमा करने के कारण इन लोगों के ऊपर वारंट जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि अगर समय रहते इन लोगों के द्वारा बैंक का ऋण जमा नहीं करने के कारण इन लोगों की गिरफ्तारी भी होगा और जेल भी जाएंगे
